फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ आरटीआई एक्टिविस्ट किया सीएम फ्लाइंग ने काबू

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी निवासी एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ आरोपी आरटीआई एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। आरटीआई कार्यकर्ता पर गांव के ही एक कैमिस्ट व राशन डिपो संचालक को ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुजरानी निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उसके गांव का ही विक्रम आरटीआई कार्यकर्ता है। फिलहाल वह बैंक कॉलोनी भिवानी में रहता है। उसके भाई का भिवानी में मेडिकल स्टोर है जबकि गांव में उनका राशन डिपो है। उन्हें पिछले काफी अर्से से आरटीआई लगाकर आरोपी परेशान कर रहा था। गुलशन का आरोप है कि आरोपी विक्रम ने उससे आरटीआई उठाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस पर 20 हजार रुपये पहले और 30 हजार रुपये बाद में दिए जाने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद गुलशन ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को दी। जिला प्रशासन ने बवानीखेड़ा के नायब तहसीलदार रोहित कौशिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गुलशन द्वारा एटीएम से निकलवाए गए 20 हजार रुपये आरोपी को दिए तो उसे मौके पर ही दबोच लिया। जिसे बाद आरोपी को सब्जी मंडी पुलिस चौकी ले जाया गया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
----------------
एक लाख 90 हजार ले चुका आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता
गुलशन का आरोप है कि आरोपी ने मार्च में प्रतिबंधित दवाओं की मांग की तो देने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसके भाई को ब्लैकमेल किया और इसकी एवज में 50 हजार रुपये उनसे ले लिए। इसके बाद उसके पिता व भाई का राशन कार्ड गलत तरीके से बनाने की आरटीआई लगाकर एक लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। अब फिर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

---------
मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सीएम फ्लाइंग के साथ मैंने शिकायतकर्ता के साथ जाकर एटीएम से निकाले गए 20 हजार रुपये आरोपी को थमाने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ा है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

- रोहित कौशिक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें