भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के बाबा कमाल मंदिर के पास ठप पड़े गंदे नालों की सफाई न होने से लोगों में रोष बना है। आक्रोशित लोगों ने जब इसको लेकर एतराज जताया तो नगर पालिका सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे व नालों की गंदगी निकाली।
उल्लेखनीय है कि कस्बा बवानीखेड़ा में बने नालों की सफाई के लिए मशीन की जरूरत है, ताकि इसमें वर्षों से जमी गंदगी को निकाला जा सके। हालांकि सफाई कर्मचारियों द्वारा इसकी समय समय पर सफाई की जाती है। लेकिन उनके उपकरणों से नालों की गहराई तक सफाई नहीं हो सकती। कई बार नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं व इसका सारा पानी सड़कों पर बहने के कारण रास्ता बाधित हो जाता है।
कस्बावासियों ने प्रशासन से इसके लिए विशेष प्रबंध करने की बात कही। वहीं सफाई दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बंद नालों को खुलवाने का कार्य किया गया है ताकि पानी की निकासी सही प्रकार से हो सके।
बंद पड़े गंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों से लोगों में रोष
भिवानी। बवानीखेड़ा कस्बे के बाबा कमाल मंदिर के पास बंद पड़े गंदे पानी की निकासी के नालों की सफाई को लेकर क्षेत्रवासियों ने रोष जताया। नालों की सफाई की मांग की सूचना मिलते ही नपा सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे व नालों की गंदगी निकाली।
कस्बे के नालों के लिए मशीन की जरूरत है। ताकि इसमें वर्षों से जमी गंदगी को पूरी तरह से निकाला जा सके। सफाई कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर सफाई की जाती है। लेकिन उपकरणों के बिना नालों की गहराई तक सफाई नहीं हो पाती है। जिससे कई बार नालों से पानी ओवरफलो होकर सड़कों पर बहने के कारण रास्ता बाधित हो जाता है। कस्बावासियों ने प्रशासन से इसके लिए विशेष प्रबंध करने की मांग की है।
वहीं सफाई दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही बंद नालों को खुलवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया। ताकि पानी की निकासी सही प्रकार से हो सके।