फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेजों में शुरू हुई कक्षाएं, कैंपस में आकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय कैंपस में स्नातकोत्तर की विभिन्न कक्षाओं सहित पीजी कोर्सेज में नये शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कॉलेज से पास आउट होने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में आकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। वहीं विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के साथ नये कैंपस में कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सबसे पहले लागू किया है। इस सत्र में विश्वविद्यालय ने एमएससी में ड्यूल डिग्री प्रारंभ की है, जो विद्यार्थियों को और अधिक अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। विश्वविद्यालय द्वारा 21 विभागों में 44 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में लगभग 80 शोधार्थी हैं। जिन-जिन विभागों में नियमित फैकल्टी आयेगी, उनमें पीएचडी भी प्रारंभ होगी। अभी विश्वविद्यालय के नौ विभागों में पीएचडी करवाई जा रही है।
नये परिसर में शिफ्ट हुए ये विभाग
सीबीएलयू के नए परिसर में अब तक एमएससी फिजिक्स साइंस, केमेस्ट्री सांइस, मैथ, कंप्यूटर साइंस, जियोग्रॉफी, एमए इतिहास, एमए मास कम्यूनिकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, बॉटनी विभाग शिफ्ट हो चुका है। इन कोर्सों में फिलहाल 40-40 सीट हैं। हालांकि कुछ कोर्सों की सीटों में इजाफा भी किया है। अब तक कुल 10 विभाग नये परिसर में स्थानांतरित हो जाएंगे।
विज्ञापन

लाइब्रेरी भी हो चुकी शिफ्ट
नये भवन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित समस्या के समाधान के लिए पुस्तक या अन्य सामग्री के लाइब्रेरी को शिफ्ट किया है। हालांकि पुराने भवन में भी लाइब्रेरी की सुविधा है।
विवि में नये सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल व कला के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। हॉबी क्लॉस से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रेम नगर स्थित विश्वविद्यालय के नये परिसर में लाइब्रेरी के साथ ही 10 विभाग शिफ्ट हो चुके है। जहां पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें