फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की सभा में भिड़े फौजी और रतेरा के समर्थक, की नारेबाजी

Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कांग्रेस में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं में नोकझोंक और जूतम-पैजार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र का है। मंगलवार को हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी की नुक्कड़ सभा के दौरान होर्डिंग्स पर रामकिशन फौजी का फोटो देख सतबीर रतेरा समर्थक भड़क उठे। दोनों के समर्थकों के बीच नोकझोंक देखकर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भी तमतमा उठे। मंच से ही जयप्रकाश ने बोल दिया कि मैं करवाऊंगा थारा जिंदाबाद।
विज्ञापन


दरअसल, जेपी का बवानीखेड़ा हलका के गांव चांग, बलियाली, खरक में नुक्कड़ सभाएं थीं। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रामकिशन फौजी भी मौजूद थे। नुक्कड़ सभा में होर्डिंग्स पर रामकिशन फौजी के फोटो लगे देख कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के समर्थकों में उबाल आ गया। इसी दौरान नारेबाजी कर रामकिशन फौजी के खिलाफ हूटिंग की गई। रामकिशन फौजी के समर्थक भी नारेबाजी करने लगे। इसे देख कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को गुस्सा आ गया। जयप्रकाश ने अपने अंदाज में कहा कि जो करना है कर लो, मैं करवाऊंगा थारा जिंदाबाद। आराम से खड़े रहो, कदे चक्कर मैं पड़ रहे हो, क्या बदतमीजी है। ये क्या तमाशा बना राख्या है, मैं सबेरे का कहण लाग रह्या सूं, मैं बताऊंगा थामने, सारी रात का .....(अमर्यादित भाषा) रखा है , ये लोग जेपी को वोट देने आए हैं, कदे किसे कै गलतफहमी हो। बकवास करते हो, आदमी की तरह समझा लिया।



बता दें कि सोमवार को भी भिवानी के पार्टी कार्यालय में हरियाणा प्रभारी बावरिया के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद खुद बावरिया ने ही माहौल को संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत कराया था। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प और नेताओं की गुटबाजी के बीच चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें