फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजेएम ने जेल में पानी की समस्या को दूर करने के दिए आदेश

Fri, 20 Sep 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्थानीय जिला कारागार में ​स्थित पानी के बूस्टर का निरीक्षण करते सीजेएम पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

सीजेएम पवन कुमार ने जेल के अंदर पानी की समस्या को दूर करने के लिए मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ विभाग के अभियंता सूर्यकांत को पानी की समस्या दूर करने के लिए हर संभव प्रयास की आदेश दिया।
सीजेएम ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है, तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं के लिए प्राधिकरण के अधीन वकील की सेवाएं ले सकता है। इस संबंध में लिखित दरखास्त जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी के कार्यालय को भेजनी होती है।
विज्ञापन

महिला जेल बंदियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य जांच, कानूनी जागरूकता के विषय में संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए खेल के कमरे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जेल कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ नरेंद्र कांटीवाल, जेल उप अधीक्षक नरेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें