फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिविल सर्जन ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी लेते सिविल सर्जन डॉ. रघुबी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने हेल्थ एंड वेलनेस उप स्वास्थ्य केंद्र बापोड़ा, पटोदी कलां, इशरवाल, तिगड़ाना, घुसकानी, बडेसरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिराण व धनाना का औचक निरीक्षण किया। भिवानी जिले में 110 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया, जिन पर केंद्रों पर नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों पर काफी खामियां देखने को मिली। जिस पर सिविल सर्जन ने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य संस्था द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं की सूची, स्वास्थ्य कर्मियों के नाम व संपर्क सूत्र संस्था में उपलब्ध व प्रदान की जाने वाली दवाइयों की सूची संबंधित डिस्प्ले संस्था के बाहर उपयुक्त स्थानों पर तुरंत प्रभाव से लगाने बारे निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसमें कि सभी अंत्योदय लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी स्टाफ को व्यापक प्रचार-प्रसार करने बारे एवं सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निमंत्रण बुलावा देने बारे आदेश जारी किए। इस अवसर जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास आर्य व जिला निगरानी एवं निरीक्षक अधिकारी मनीष जिन्दानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें