अस्पताल परिसर के पार्क में धरना देकर रोष जताते फार्मासिस्ट
- फोटो : Bhiwani
प्रदेश के फार्मासिस्ट वर्ग का पिछले नौ दिन से चल रहे आंदोलन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आश्वासन के बाद खत्म हो गया है। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव एवं जिला प्रधान अनिल झांवरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य प्रतिनिधिमंडल से जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए आंदोलन को वापिस लेने का आह्वान किया और कहा कि आपकी मांग पूरी करवाना अब मेरा काम है। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल व प्रदर्शन रद्द कर दिया है।