फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विधायक और डीएमसी की मौजूदगी में नगर परिषद हाउस की बैठक में गूंजे शहर के विकास के मुद्दे

Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित नगर परिषद हाउस की बैठक में सोमवार को विधायक घनश्याम सर्राफ, डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि की मौजूदगी में शहर के विकास के मुद्दे गूंजे। नगर परिषद हाउस की बैठक में मौजूद पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भी सवाल किए। वहीं अनधिकृत कॉलोनियों में अधिकांश इलाकों को शामिल नहीं किए जाने पर भी पार्षदों ने कड़े तेवर किए।
बैठक में 54 अनधिकृत कॉलोनियों में से 35 पर पार्षदों की सहमति से एजेंडे पास हुए। जबकि विधायक के समक्ष पूरे शहर में ठप सीवर व्यवस्था पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के काम नहीं करने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने मौके पर ही सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से फोन पर बात कर जल्द ही नगर परिषद अधिकारियों व पार्षदों के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों की साझा बैठक बुलाने की बात कही।
विज्ञापन

नगर परिषद हाउस की बैठक में डीएमसी ने अधिकारियों द्वारा टेंडर कराने में ढिलाई बरते जाने पर कड़ा रुख दिखाया और सख्त हिदायतें दी कि आगे से नगर परिषद के अधिकारी उनके कार्यालय में फाइलें लेकर पहुंचेंगे और वहीं बैठकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। नगर परिषद हाउस की बैठक में पहली बार चेयरपर्सन प्रीति के साथ महिला पार्षदों ने घूंघट की आड़ मेंं हिस्सा लिया और शहर की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने के मसौदों पर मुहर लगाई। बैठक का संचालन चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने किया।



नगर परिषद हाउस की बैठक में पहुंचते ही सबसे पहले डीएमसी अनुपमा अंजली ने नगर परिषद अधिकारियों को पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने पर आड़े हाथों लिया। इसके बाद कुछ पार्षदों ने भी डीएमसी का समर्थन किया। अधिकारी अपनी दलील देते रहे, मगर डीएमसी ने पूरे शहर में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद शहर की अनधिकृत 54 कॉलोनियों के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरा पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि 2017 से तोशाम बाईपास की उत्तम नगर और डाबर कॉलोनी को अधिकृत किए जाने की मांग उठती रही हैं, मगर इसे अब भी पूरी तरह से शामिल नहीं किया है। इस पर डीएमसी ने कहा कि एक-एक कर शहर की सभी कॉलोनियों को नियमित कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।











अब पूरे शहर का जल्द बनेगा एक मैप



अनधिकृत कॉलोनियों का हरसेक से सर्वेक्षण कराने के बाद तैयार किए गए मसौदे को सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। इसके बाद अब पूरे शहर का एक नया मैप तैयार होगा। इसमें नई कॉलोनियों को भी नगर परिषद की हद में शामिल किया जाएगा। इसकी सीमाएं सेटेलाइट सर्वे पर आधारित होंगी। डीएमसी ने कहा कि शहर के किसी भी हिस्से की कॉलोनी का मैप नहीं छूटेगा। इसके लिए अधिकारी पूरी सतर्कता से काम करेंगे।











डीटीपी के सर्वे से हुई अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराने में देरी



डीएमसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि शहर की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराने में देरी इसलिए हुई है कि जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से नगर परिषद को किला और खसरा नंबरों पर आधारित सर्वे की साफ्ट कॉपी नहीं दी गई। इसकी वजह से नई कॉलोनियों का किला और खसरा नंबर निर्धारित करने और हरसेक से सर्वे कराने में देरी हुई। लेकिन अब मसौदा बिलकुल तैयार है, जिसे भेजने में कोई देरी नहीं है।











शहर की इन कॉलोनियों के खसरे नंबर गायब



बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि शहर के डीसी कॉलोनी पुरानी कॉलोनी है, मगर इसका खसरा नंबर ही रिकाॅर्ड से गायब है। इसी तरह उत्तम नगर, नेहरू कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी और चौखानी स्टेट में भी खसरा नंबर नहीं हैं। इस वजह से इनके कुछ हिस्से अधिकृत दायरे में नहीं आ रहे हैं।




पंजाबी धर्मशाला निर्माण का रखा प्रस्ताव
पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावला ने शहर में पंजाबी धर्मशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इसके बाद डीएमसी से शहर में पंजाबी धर्मशाला निर्माण के लिए करीब पांच हजार वर्गगज जगह की मांग की। भूमि को तलाशने और चिह्नित किए जाने पर विधायक ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमला भवन पर भगवान महावीर स्वामी जैन चौक नामकरण का रखा प्रस्ताव
बैठक में पार्षद संदीप यादव ने कमला भवन चौक का नाम भगवान महावीर स्वामी जैन किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायक घनश्याम से इसे प्रोसिडिंग में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें