फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूक अभियान में सहयोग करे नगर व्यापार मंडल : महेश कुमार

Wed, 25 Sep 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के एसडीएम महेश कुमार को लडडू ​खिलाते व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश।
विज्ञापन
भिवानी। नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम महेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शहर की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि नगर व्यापार मंडल पिछले चुनाव की भांति इस बार भी चुनाव में जागरूकता अभियान चलाए ताकि मत प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ने से ही अच्छा निर्णय जनता जनार्दन की अदालत में आ सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल जिला प्रशासन के सहयोगार्थ अधिकतम मतदान हो। इस अभियान में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर आशीष चंचल, राजकुमार यादव, राकेश गौड़, दिनेश जांगड़ा, अतुल रोहिल्ला आदि थे।


आज हुडा मैदान में गरजेंगे भिवानी के लाल केजरीवाल : इंदु शर्मा

भिवानी। भिवानी के लाल एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार दोपहर दो बजे हुडा पार्क मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे तो उसी समय आम आदमी पार्टी (आप) की मजबूत पकड़ का पता लग जाएगा। यह बात आप की भिवानी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी इंदु शर्मा ने विभिन्न गांवों का दौरा कर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके काफिले में बजने वाला गाना टूटी सड़कें खस्ता हाल चलो बदलांगे भ्याणी, हमने भुगत लिए कई साल चलो बदलांगे भ्याणी आज जन-जन की जुबान पर चढ़ा है। इंदु ने कहा कि इस बदलाव की लहर के कारण मुझे शहर एवं गांवों में हर वर्ग एवं हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
इंदु ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया है कि हुडा पार्क में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली पूर्व में अन्य दलों की रैलियों के सभी रिकाॅर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली पंजाब की तर्ज पर सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, 300 यूनिट तक बिजली फ्री, मोहल्ला क्लिनिक, सभी महिलाओं को एक हजार रुपये महीना, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा आदि योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें