फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार सहित व्यक्ति को दबोचा

Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी। 
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने गांव बामला में फुलपुरा मोड़ के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित दबोचा है। व्यक्ति के पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रोहतक के महम में किशनगढ़ निवासी पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ सदस्य एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गांव बामला बस स्टैंड के नजदीक मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि फुलपुरा मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार वह पलवल में काम करने के दौरान राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के पास से 25 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें