फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए ने अवैध हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देहरादून से हुई। पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपी अजय उर्फ मोंटी को हालुवास गेट भिवानी से अवैध हथियार व 10 कारतूस सहित पकड़ा था। उसके विरुद्ध थाना शहर भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ में अजय उर्फ मोंटी ने बताया कि उसे यह हथियार दीपक नामक व्यक्ति ने दिए थे। सीआईए प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही बिजेंद्र ने 19 अगस्त को दीपक को देहरादून से गिरफ्तार किया। दीपक धाल घड़ी मथुरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसने अजय उर्फ मोंटी को हथियार उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। आरोपी दीपक को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें