सीआईए प्रथम की गिरफ्त में बाइक चोर आरोपी व बरामद की गई बाइकें।
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम ने बाइक चोर गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 14 बाइकें बरामद हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिवासा निवासी अक्षय, बीर सिंह, बापोड़ा निवासी राहुल, हरि कुमार और बड़सी निवासी राहुल के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
जिले में बढ़ती बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए स्टाफ की दो टीमों का गठन किया गया था। इनमें एएसआई प्रदीप कुमार व एएसआई बलजीत सिंह ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने रोहतक, चरखी दादरी, हांसी और भिवानी में बाइक चोरी की वारदात को करना कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पहले तालु-मुंढाल कलां रोड से एक बाइक, सितंबर 2021 में तहसील तोशाम से स्प्लेंडर प्लस बाइक, लाला हुकमचंद पार्क हांसी के आगे से एक स्प्लेंडर बाइक, अप्रैल 2021 में हुडा सिटी पार्क रोहतक के आगे से बाइक, सितंबर 2022 में मानसरोवर पार्क रोहतक के सामने से एक स्प्लेंडर बाइक, अक्टूबर 2019 में घिकाडा रोड दादरी से एक स्प्लेंडर बाइक, फरवरी 2023 में गांव मिताथल में स्टेडियम के पास से एक बाइक चोरी की थी।