फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निमोनिया की चपेट में आए नौनिहाल, एक दिन में 15 बच्चे निमोनिया ग्रस्त मिले

Tue, 05 Mar 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मौसम के बदलाव के साथ ही बच्चे निमोनिया के संक्रमण से भी घिर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में 25 बच्चे दाखिल हैं, जिसमें 15 बच्चे एक ही दिन में निमोनिया से ग्रस्त होने के बाद दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा बुखार वायरल के संक्रमण से भी बच्चे पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। मौसमी बीमारी की चपेट में आए बच्चों को अस्पताल में दाखिल भी किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण संक्रमण और निमोनिया के केस बढ़े हैं। इनमें कनफेड जैसे लक्षणों वाला वायरल बुखार भी शामिल है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब ढाई सौ से अधिक बाल रोगी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में काफी बच्चे निमोनिया से पीड़ित पहुंचे। इनमें से जांच के उपरांत 15 बाल रोगियों को तो निमोनिया की वजह से नीकू वार्ड में दाखिल करना पड़ा। चिकित्सकों का सुझाव है कि इस समय ओलावृष्टि से मैदानी इलाकों में सूखी ठंड फिर से बढ़ गई है। तेज धूप के बावजूद ठंडी हवाएं चल रही हैं, ये मौसम बीमारियों के संक्रमण के लिए उपयुक्त बना है। ऐसे में वायरल से बचाने के लिए बच्चों को बहार ज्यादा कहीं पर लेकर न जाए और गर्म वस्त्र पहना कर रखें। अगर ज्यादा दिक्कत हो तो बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन


मंगलवार ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा निमोनिया से ग्रस्त बच्चों की संख्या ज्यादा रही है। एक ही दिन में 15 बच्चों को दाखिल किया गया। वहीं कनफेड जैसे दिखने वाले वायरल से डरने की जरूरत नहीं है। बस बच्चों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर ज्यादा ही दिक्कत हो रही है तो नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को बच्चों का चेकअप कराएं।
विज्ञापन

- डॉ. रीटा सिसोदिया,बाल रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें