फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर में बने पानी के टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत

Sat, 02 Mar 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना में ढाई साल के बच्चे की घर में बने पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बच्चे के पिता संजय ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है और वह अपने ऑटो की साफ-सफाई कर रहा था और उसका बेटा सौरभ पास ही खेल रहा था। इतने में वो खेलते-खेलते पता नहीं चला कि कब पानी के टैंक के पास पहुंच गया। उसकी पत्नी ने उससे पूछा सौरभ कहा है तो उसे लगा के बाहर गली में खेल रहा होगा।
विज्ञापन

बाद में गली में देखने गया तो उसे बेटा वहां नहीं मिला। फिर वापस घर आया तो देखा के टैंक का ढक्कन खुला है तो उसे बंद करने के लिए गया तो सौरभ टैंक में गिरा मिला। मौके पर टैंक से निकालकर शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया और यहां आने के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार हेड कांस्टेबल ने बताया के इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता के बयान पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंप दिया है। उनके कई शोकाकुल परिजन रो-रोकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें