फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, कोई फर्द, कोई भूमि का इंतकाल कराने के लिए भटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित पुराना सेशन हाउस के पटवारखाना में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारा। इस दौरान कोई फर्द तो कोई व्यक्ति भूमि का इंतकाल कराने के लिए भटकता मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्यालय में मौजूद पटवारियों व कर्मचारियों की हाजिरी जांची और वहां कार्यों के लिए आए लोगों से भी बातचीत की। टीम को पटवारखाना में 22 पटवारियों में से एक गैर हाजिर मिला।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को बताया कि वे काफी दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सीट पर पटवारी नहीं मिलते। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने फोन कर नायब तहसीलदार को पटवारखाना बुलाया। वहीं पटवारियों व कानूनगो से लोगों के लंबित कार्यों का भी मौके पर ही निपटान भी कराया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में रोहतक के उप निरीक्षक राजबीर सिंह, सीआईडी भिवानी के इंचार्ज सुनील कुमार, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, बजरंग लाल, उमेद पाल, प्रवीण, अशोक की टीम बुधवार सुबह रेलवे रोड स्थित पुराना सेशन हाउस पटवारखाना में पहुंची।
टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद पटवारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने जांच के दौरान पटवारखाना में 22 पटवारियों की तैनाती की जानकारी मिली। जिस पर टीम को 12 पटवारी मौके पर हाजिर मिले और सात पटवारी टीम की कार्रवाई के बाद कार्यालय में पहुंचे। काफी लोग पटवारखाना में भूमि की जमाबंदी, इंतकाल कराने और फर्द लेने के लिए आए हुुए थे।
विज्ञापन


कार्यालय में देरी से आने वाले सात पटवारियों को जवाब तलब किया
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक राजबीर सिंह, सीआईडी इंचार्ज सुनील कुमार ने पटवारियों से मौके पर मौजूद लोगों के कार्यों का निदान भी कराया। कार्यालय में देरी से आने वाले सात पटवारियों को जवाब तलब किया तो एक पटवारी एसडीएम के साथ ड्यूटी पर गया था। जबकि एक पटवारी जेएमआईसी कोर्ट भिवानी में कार्य से गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कार्यालय में अपने कार्यों से आए 11 लोगों के काम निपटाने के लिए भी जवाब मांगा। इस पर बवानीखेड़ा तहसील के नायब तहसीलदार रोहित कौशिक ने सीएम उड़नदस्ता को तीन दिन के अंदर उनके इंतकाल, जमाबंदी व अन्य कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। जबकि पांच मामलों का मौके पर ही निदान करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें