फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फर्जी तरीके से जमीन पर बीमा राशि हड़पने का मामले की मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की जांच

Tue, 25 Apr 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 गांव रोहनात में जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम व अन्य विभागों के अधिकारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव रोहनात में गलत शपथ पत्र देकर फर्जी तरीके से जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा बीमा करवाने का मामला सामने आया। इसकी सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने सीएम फ्लाइंग व अधिकारियों के सामने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को रोहतक सीएम फ्लाइंग से दिनेश कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी शमशेर सिंह ढुल रोहनात गांव पहुंचे। किसान सूरजमल फौजी, कुलदीप, जोगेंद्र पानू, अजय कुमार, सतपाल, कुलदीप, संजय, बोगल, सतबीर, रामफल, सुंदर, शमशेर, सुरेंद्र, रामवतार, रामनिवास, दलबीर ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं करवाया। उनकी फसल भी बर्बाद हुई। वो सरकार से बीमा की राशि का इंतजार कर रहे थे। सरकार व बीमा कंपनी की तरफ से उनके गांव में 2021 में चार करोड़ का बीमा का मुआवजा मिला, जिसमें कुछ किसानों ने दूसरों की जमीन पर बीमा करवा लिया। कुछ लोग तो ऐसे भी है, जिनके नाम जमीन भी नहीं है। झूठे शपथ पत्र लगाकर सरकार व कंपनी को चूना लगा दिया।
सूरजमल फौजी, कुलदीप, जोगेंद्र पानू, अजय कुमार, सतपाल, कुलदीप, संजय कुमार ने बताया कि सरकार किसानों की सहायता के लिए मुआवजा राशि जारी कर रही है। जो राशि किसानों की बजाए फर्जी लोगों तक पहुंच रही है। किसानों ने मांग की है गांव वाइज मुआवजे की लिस्ट पोर्टल पर जारी होनी चाहिए। ताकि फर्जी मुआवजा लेने वालों की शिकायत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें