तोशाम में आयोजित सरपंचों की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष रणबीर।
तोशाम (भिवानी)। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन ने कहा कि ई-टेंडरिंग के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों का हर जगह पर विरोध किया जाएगा।
तोशाम में आयोजित सरपंचों की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की पंचायती राज एक्ट को खत्म करने की साजिश है। सरकार नहीं चाहती कि गांव देहात का विकास हो। हमने गांव देहात बचाओ एक आंदोलन चलाया हुआ है। पंचायतों को उनके अधिकार वापस मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में मुख्यमंत्री के जितने भी प्रोग्राम हैं उनका हम डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को हम जंतर-मंतर पर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे, ताकि केंद्र सरकार को भी पता चल सके कि हरियाणा सरकार पंचायती राज एक्ट को खत्म करने जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रधान सरपंच आशीष बेनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि मोनू देवसर, सरपंच चरण सिंह, डॉ. जगदीश, सुरेश कुमार, बिजेंद्र, राजेंद्र, अंकित सरपंच प्रतिनिधि पिंझोखरा, पवन सरपंच छपार जोगियान और बलजीत उपस्थित रहे।