फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुधिया रोशनी से रोशन होगी छोटी काशी, शहर में लाइटें बदलने का कार्य शुरू

Tue, 02 Apr 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने शहर के सभी पुरानी लाइटों को बदलने और जिन इलाकों में लाइटें नहीं है, वहां पर लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही शहर दुधिया रोशनी से रोशन होगा। लाइटें बदलवाने का कार्य नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह द्वारा शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की प्रत्येक गली, चौक व चौराहा जहां पर अभी तक लाइट नहीं थी। वहां पर नई लाइटें लगवाई जाएंगी। इनके अलावा शहर में जितनी भी पुरानी लाइटें है। उन सभी को बदल कर उनकी जगह एलईडी लगवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइट लगवाने के लिए पहले सर्वे करवाया था। साथ ही लाइटें लगवाने के लिए संबंधित पार्षद से बातचीत की जा रही है और उनसे गलियों की संख्या ली जा रही है। ताकि लाइटों से शहर का कोई भी हिस्सा अछूता न रह पाए।
शुरुआत में चौक व चौराहों की बदली जाएगी लाइटें
शहर के सभी बड़े चौक व चौराहों पर सोडियम वाली पीली लाइटें लगी हैं। उनको बदलने का कार्य शुरू करवा दिया है। उनकी जगह एलईडी लाइटें लगवाई जाएगी जा रही है। चौक पर लगी हाई मास्ट लाइटों को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। इनके अलावा पार्क, मुख्य मार्ग, बाजारों में भी लाइटों को बदला जा रहा है। इन सभी लाइटोंं को हटवा कर उनकी जगह एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जितनी जरूरत होगी उतनी लाइटें लगवाई जाएगी : भवानी
भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में करीब साढ़े छह हजार के आसपास पुरानी लाइटें है। इनको बदला जाएगा। इनकी जगह नई लाइटें लगवानी शुरू कर दी है। उसके बाद पूरे शहर में जहां पर भी जरूरत महसूस हुई वहीं पर नई लाइटें लगवाई जाएगी। फिलहाल नगरपरिषद पूरे शहर में 20 हजार स्ट्रीट व अन्य तरह की लाइटें लगवाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगर इससे ज्यादा जरूरत हुई तो अतिरिक्त लाइटें भी खरीदी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें