तोशाम। जिला परिषद चेयरपर्सन ने तोशाम हलके के गांव में विकास कार्य शुरू करवाने को लेकर कृषि मंत्री जेपी दलाल व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है। जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल को पत्र लिखकर तोशाम में सब्जी मंडी बनाने की मांग की है।
वहीं उन्होंने कहा कि तोशाम में पीने के पानी की पूर्ति करवाने, तोशाम बस डिपो की वर्कशाप में पानी निकासी का प्रबंध करवाने के बारे में लिखा है। इसके अलावा खानक में पीने के पानी की लाइन, स्याहड़वा नहर से खानक तक लाइन बिछाई जाए ताकि पिंजोखरा, गारनपुरा गांव में भी पानी की कमी ना रहे के लिए पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी तोशाम में बारिश के पानी की निकासी के लिए जोहड़ों की सफाई व खुदाई करवाने, तोशाम बाजार में शौचालयों का निर्माण करवाने, बिडौला में नाली का निर्माण करवाने, गांव संडवा में मैन चौक को पक्का करवाने के लिए पांच लाख रुपये, जाट धर्मशाला तोशाम में रंगरोगन करवाने के लिए पांच लाख रुपये, गांव धारण में आंबेडकर भवन का निर्माण व चहारदिवारी का निर्माण करवाने के लिए ढ़ाई लाख रुपये का ग्रांट जारी किया है। संवाद