फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: नीतू की जीत पर जश्न, शहर में निकाला विजय जुलूस

Wed, 10 Aug 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

उपायुक्त ने भी स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस का सम्मान किया। नीतू ने कहा कि एशियन व ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने के लिए मेहनत करुंगी। कोच जगदीश बोले कि कॉमनवेल्थ में गोल्ड विजेता सभी खिलाड़ियों को सरकार डीएसपी की नौकरी दे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस का सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नीतू घनघस का मंगलवार को हरियाणा के भिवानी पहुंचने पर विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खेलप्रेमियों, समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई। नीतू ने अपना पदक सभी देशवासियों को समर्पित किया। वहीं नीतू के कोच जगदीश ने सरकार से मांग की कि कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन


गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस ने कॉमनवेल्थ गेम्स के 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। नीतू की इस जीत पर जश्न मनाते हुए परिजनों व खेल प्रेमियों ने नीतू घनघस का जोरदार स्वागत किया और शहर में विजय जुलूस भी निकाला। वहीं उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने भी नीतू को सम्मानित किया और बधाई दी।

नीतू घनघस ने कहा कि उसे अपनी मेहनत व अपने गुरु जगदीश के प्रशिक्षण पर पूरा भरोसा था। नीतू ने अपने गोल्ड को पूरे देशवासियों को समर्पित किया और गोल्ड जीतने का श्रेय अपने परिजनों व कोच जगदीश को दिया। नीतू ने कहा कि वो आगे और कड़ी मेहनत कर देश को एशियन व ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाएगी।
विज्ञापन


नीतू के साथ बॉक्सिंग कर रही और तीन बार विश्व चैंपियन रही उसी के गांव धनाना की बॉक्सर साक्षी ने कहा कि नीतू की जीत हर बॉक्सर के लिए प्रेरणा है। नीतू की जीत पर खुशी जताते हुए साक्षी ने कहा कि वो भी एशियन व ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। 

वहीं नीतू व साक्षी के गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश ने कहा कि नीतू की मेहनत रंग लाई, जिसकी उन्हें बहुत खुशी है। कोच जगदीश ने हरियाणा सरकार से मांग की कि कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल विजेता सभी खिलाड़ियों को डीएसपी नियुक्त किया जाए।  इस अवसर पर कोच जगदीश, पिता जय भगवान, ताऊ रणबीर, प्रधान कमल प्रधान, मास्टर सतबीर रतेरा, अजीत बोडी, छोटूराम मस्ता, पवन घनघस, नफे घनघस, भूपेंद्र कोच, बंटी, तमन्ना, मनदीप सूई, अनिल शेषमां आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें