विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि व अन्य।
भिवानी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 12 से 16 अप्रैल तक उदयपुर के जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में हुए। इसमें चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
विजेता टीम को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव डाॅ. ऋतु सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर व खेल निदेशक प्रो. सुरेश कुमार मलिक व हरियाणा स्टेट हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोंटिया ने बधाई दी। सीबीएलयू महिला हैंडबॉल टीम के कोच मनजीत सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम को 13 गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने बीते दिनों आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी गेम्स में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। टीम का मार्गदर्शन सहायक कोच संदीप बलौदा, टीम की मैनेजर सुनीता बाला ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डाॅ. ऋतु सिंह ने कहा कि सीबीएलयू न केवल शिक्षा, बल्कि खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परचम लहरा रहा है।