फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी

Mon, 15 Jul 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित मकान में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर ली। बवानीखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मिलकपुर निवासी अजय ने बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनका परिवार घर में सोया था। रात करीब तीन बजे वह जागे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी और संदूक खुला पड़ा था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो अलमारी से 85,000 रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब सहित अन्य आभूषण चोरी हो गए। चोर घर से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।


दुकान से सिले सिलाए कपड़े चोरी
भिवानी। शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सिले सिलाए कपड़ों की एक दुकान से कपड़े चोरी हो गए। दादरी गेट कोंट रोड निवासी भारत तलेजा ने पुलिस को बताया कि वह पुराना बस स्टैंड पर सिले सिलाए कपड़े बेचते हैं। दो दिन पहले 12 जुलाई की रात नौ बजे उनकी दुकान पर दो युवक आए। इन दोनों युवकों ने दुकान से कुछ कपड़े चोरी कर लिए। इनकी कीमत करीब पांच हजार रुपये है। दुकान के अंदर चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

भिवानी। शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सिले सिलाए कपड़ों की एक दुकान से कपड़े चोरी हो गए। दादरी गेट कोंट रोड निवासी भारत तलेजा ने पुलिस को बताया कि वह पुराना बस स्टैंड पर सिले सिलाए कपड़े बेचते हैं। दो दिन पहले 12 जुलाई की रात नौ बजे उनकी दुकान पर दो युवक आए। इन दोनों युवकों ने दुकान से कुछ कपड़े चोरी कर लिए। इनकी कीमत करीब पांच हजार रुपये है। दुकान के अंदर चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें