भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम कपिल राठी ने बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत आयोजन किया। इस दौरान केसों का निपटान किया गया।
सीजेएम ने इस दौरान कहा कि लोक अदालत को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। प्राधिकरण द्वारा हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जेल के अंदर लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी मिले सके। जेल लोक अदालत में केसों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। राठी ने जेल की बैरकों व जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उप अधीक्षक नरेश बूरा, असिस्टेंट लीगल एडिट काउंसलर पीयूष आहूजा, पैनल अधिवक्ता राजेश तंवर एवं जेल बंदी मौजूद रहे।संवाद