भिवानी। उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा में तैनात एक कर्मचारी से अभद्रता, मारपीट का प्रयास और जातिसूचक शब्द कहने पर सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोमबीर सहायक ने बताया कि 15 मार्च की शाम करीब सवा चार बजे वह अपनी शाखा में बैठकर काम कर रहा था। इसी दौरान जमालपुर निवासी विजेंद्र यादव उनके पास आया और एक पेट्रोल पंप की फाइल लाकर उनकी टेबल पर पटक दी। उसने इस फाइल को 87 नंबर कमरे में जमा कराने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया और उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। क्लर्क रवि कुमार ने उसका बीचबचाव किया। उसे धमकी देकर आरोपी चला गया। उसने उपायुक्त को भी शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस ने सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित एससी, एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी विजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद