फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों से दूसरे तरीके से निपटा जाएगा : श्रुति चौधरी

Mon, 21 Oct 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करती कैबिनेट मंत्री श्
विज्ञापन
भिवानी। सिंचाई मंत्री बनने के बाद पहली बार भिवानी पहुंची श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों के लिए कड़े तेवर दिखाए। श्रुति चौधरी ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए पीने के पानी व टूटी सड़कों का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दक्षिण हरियाणा में पानी के समान बंटवारे का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों से दूसरे तरीके से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


श्रुति चौधरी सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री बनी हैं। मंत्री बनने के बाद सोमवार को श्रुति चौधरी पहली बार भिवानी पहुंचीं। जहां उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित तमाम विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्रुति चौधरी ने लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व मंत्री एक टीम का हिस्सा हैं। पर कोई लापरवाही या भ्रष्टाचार करेगा तो उससे दूसरे हिसाब से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में सीएम नायब सैनी की योजना व काम सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, वो धरातल पर भी नजर आए। साथ ही भिवानी में पीने के पानी की समस्या व टूटी सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कामों व प्रोजेक्ट पर एक महीने बाद फिर से मीटिंग कर रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अपने सिंचाई विभाग के लिए श्रुति चौधरी ने कहा कि दक्षिण हरियाणा सूखा क्षेत्र है। पर भरोसा दिलाती हूं कि पानी का समान बंटवारा होगा। साथ ही पानी के दुरुपयोग रोकने की बात कही। श्रुति चौधरी ने सिंचाई विभाग को लेकर अपने दादा बंसीलाल का जिक्र भी किया और कहा कि पानी के समान बंटवारे को लेकर बंसीलाल का बड़ा विजन था और उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया। हम भी उनके काम को आगे बढ़ाएंगे।
पराली जलाने पर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में पराली प्रबंधन के निर्देश दिए थे। सीएम ने कहा था कि किसान अन्नदाता है और उसे पराली प्रबंधन के लिए हर सुविधा व लाभ दिए जाएंगे। सरकार कोई तानाशाही नहीं कर रही है। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनरी व आर्थिक मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें