फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रिटज की टक्कर से बिगड़ा कार का संतुलन, पेड़ से टकराई, शख्स की मौत

Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र में दुल्हेड़ी के समीप एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से असंतुलित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार आलमपुर निवासी राजकुमार की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात साढ़े नौ बजे हुआ। तोशाम पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं कार चालक की शिकायत पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दिए बयान में गांव आलमपुर निवासी राजेश ने बताया कि सोमवार देर रात को वह अपनी कार में सवार होकर आलमपुर से दुल्हेड़ी जा रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई राजकुमार भी था। जब वे दुल्हेड़ी के समीप पहुंचे तो पीछे से एक रिट्ज कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। आरोपी कार चालक ने एक बार तो अपनी गाड़ी रोकी और फिर वह मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इस सड़क हादसे में राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसे तोशाम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तोशाम पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणबीर शेखावत ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं राजेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में रिटज कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दस साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
गांव आलमपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार का एक दस साल का बेटा है, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें