भिवानी के गांव सिप्पर में महापंचायत को संबोधित करते पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।
- फोटो : भिवानी के गांव सिप्पर में महापंचायत को संबोधित करते पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।
बवानी खेड़ा। हलके के गांव सिप्पर में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी द्वारा कांग्रेस की टिकट कट जाने के बाद एक महापंचायत बुलाई गई। जिसमें हलके के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में लोगों ने बाहरी प्रत्याशी की खुली बगावत करने का ऐलान किया। इस मौके पर फौजी ने कहा कि पैराशूट से आया उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं होगा।
रामकिशन फौजी ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने उन्हें विश्वास में रखा कि पार्टी की टिकट उन्हें ही दी जाएगी। उन्होंने महापंचायत में कहा कि वो कांग्रेस के सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ छलावा किया है वह बहुत ही निंदनीय है। वे पैराशूट से आया हुआ उम्मीदवार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
फौजी ने कहा कि वो चौधरी बंसीलाल के सच्चे सिपाही है और वह स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह उनके राजनीतिक गुरु है। जिन्होंने कभी झुकना नहीं सिखाया। इसके बाद पंचायत के सदस्यों ने एक 51 सदस्यों की एक कमेटी गठित की। उन्होंने फौजी को आश्वासन दिया कि वो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा से मुलाकात कर जनता की भावनाएं उनके समक्ष रखेंगे और इस सीट से उम्मीदवार परिवर्तन की पूरी कोशिश करेंगे।
गांव लोहारी जाटू के पूर्व सरंपच जयदेव तंवर ने कहा कि यदि कमेटी की मांगे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा नहीं मानी जाती तो महापंचायत आगामी रणनीति तय करेगी। वही उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी हम किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर नेतत्रपाल, संजय शर्मा, सुरेन्द्र चहल, लीला ठेकेदार, हरकेश तंवर, मास्टर कतार मौजूद थे।