फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करवाने के लिए आज से लगेंगे शिविर

Thu, 11 Jul 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय ​स्थित सरल केंद्र। 
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करने के लिए फिर से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सरकार की ओर से दो बार शिविर लगाकर परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त किया गया था। शिविरों का आयोजन शहर व गांव स्तर पर किया जाएगा। शिविरों का आयोजन 11 से 13 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें 35 कर्मचारी कार्य करेंगे। शहर में नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, परिवार पहचान पत्र लोगों के लिए समस्या बन गया है। प्रत्येक फैमिली आईडी में किसी न किसी तरह की गलतियां मिल रही हैं। चुनाव से पहले सरकार परिवार पहचान पत्र की गलतियों को निपटाकर फैमिली आईडी को चुनाव में मुद्दा नहीं बनने देना चाहती है। इसके लिए बार-बार शिविरों का आयोजन करवाकर परिवार पहचान पत्र में हुई गलतियों से निपटना चाहती है।
इससे पहले दो बार लगाए गए शिविरों में परिवार पहचान पत्र की लगभग 2800 गलतियों को दुरुस्त किया गया था। अब फिर से 11 से 13 जुलाई तक परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए गांव व शहरी स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 35 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के नगर परिषद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करने के लिए 11 से 13 जुलाई तक शिविर लगाए जाएंगे। शहर के नगर परिषद कार्यालय में फैमिली आईडी की गलतियों को ठीक करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए 35 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

- खुशवंत सिंह, जिला नोडल अधिकारी, परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें