फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने तक बलियाली रूट पर बंद रहेगी बस सेवा

Tue, 27 Aug 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में रोडवेज के महाप्रबंधक से मिलकर बातचीत करते बलियाली और सुई गांव के लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को बलियाली और सूई गांव के सरपंच व दोनों गांव के गणमान्य लोगों ने रोडवेज महाप्रबंधक से मुलाकात की। बीती 16 अगस्त को चालक मीनू पर बलियाली गांव में हुए जानलेवा हमले के बाद इस मार्ग की बस को बंद कर दिया था। बलियाली गांव की बस को शुरू करवाने के लिए बलियाली गांव के लोग और यूनियन के बीच बातचीत चली।
विज्ञापन

जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र दिनोद राज्य प्रधान ने की। प्रधान अनिल फौजी ने बताया की जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। तब तक बस को नहीं चलने दिया जाएगा। कोई भी कर्मचारी इस मार्ग पर ड्यूटी पर नहीं जाएगा। गांव के सरपंच व गणमान्य लोगों ने आश्वासन दिया है कि पहले हम आरोपियों को गिरफ्तार कराएंगे उसके बाद गांव में पंचायत करेंगे। उसमें फैसला किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। बैठक में चालक मीनू, सुधीर अहलावत, रामकिशन, कुलदीप, सतपाल फौजी, समुंदर, बिजेंदर, सोमवीर, जितेंद्र, ओमवीर, रणबीर पूनिया, पवन कितलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें