फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बुलेट बाइक से बजा रहा था पटाखा, पुलिस ने थमाया दस हजार का चालान

Sat, 15 Jun 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अंदर बुलेट बाइक पर साइलेंसर बदलकर पटाखा बजाने वालों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा है। शुक्रवार को शहर के रोहतक गेट क्षेत्र में एक बुलेट बाइक चालक द्वारा साइलेंसर बदलकर पटाखा बजाने पर यातायात पुलिस ने दस हजार रुपये का चालान किया। वहीं पुलिस ने अन्य दुपहिया वाहनों के भी चालान काटे।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक गेट पर शुक्रवार को यातायात पुलिस वाहनों के चालान काट रही थी कि इसी दौरान एक बुलेट बाइक को पुलिस ने रोक लिया। बुलेट बाइक पर साइलेंस से पटाखा की तेज आवाज आ रही थी। इस पर पुलिस ने जब उसे दस हजार का चालान थमाया तो चालक भड़क उठा। उसकी पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। वहीं काफी देर बाद उसने दस हजार रुपये का नकद चालान भुगतान किया। वहीं यातायात पुलिस के दरोगा ने कहा कि सभी लोग दुपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि चालान काटते समय कई लोग आवेश में आ जाते हैं, ऐसे लोगों से भी पुलिस शालीनता से व्यवहार कर उन्हें यातायात नियम तोड़ने पर चालान कर इसका अहसास कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें