फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण से रिवासा के बीच भिवानी सीआईए द्वितीय और बदमाशों में बुधवार शाम को मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने सीआईए की गाड़ी पर गोली चला दी। गोली बोनट के अंदर धंस गई। मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान सिवानी के नलोई गांव निवासी बदमाश मनोज उर्फ गुलिया के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के पांच सौ रुपये के इनामी बदमाश झांसल निवासी नरेश की छह मई को सिवानी क्षेत्र में उसकी गाड़ी के अंदर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई घासीराम की शिकायत पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ शक जाहिर करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद लोगों में विक्रम नलोई, मनोज नलोई व ढाणी रामजस के सतबीर का नाम शामिल था। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम इंचार्ज रवींद्र कुमार को हत्या के आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर सीआईए द्वितीय की टीम ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने सीआईए पर ही फायरिंग कर दी। गोली सीआईए की गाड़ी के बोनट पर लगकर अंदर धंस गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें