हांसी। यातायात पुलिस ने हाईवे पर बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक का 35 हजार रुपये का चालान कर जब्त कर लिया। सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर नियमित जांच के दौरान एक बिना कागजात, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाई साइलेंसर लगी बाइक का 35 हजार रुपये का चालान कर जब्त किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है।