फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भवन तैयार, सात अन्य के निर्माण की तैयारी शुरू

Thu, 24 Oct 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में पांच सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नए शिक्षा सत्र से नया भवन नसीब होगा। इन स्कूलों के जर्जरहाल भवन की जगह नया भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इतना ही नहीं जल्द ही सात अन्य सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण की कवायद भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जर्जरहाल सरकारी स्कूलों का करोड़ों रुपये के बजट से नया भवन और चहारदीवारी का निर्माण होगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी जल्द कराई जाएगी। इतना ही नहीं जिले के करीब आठ जर्जरहाल सरकारी स्कूलों की नए भवन निर्माण का एस्टीमेट भी तैयार किए जाएंगे। जिन पर करीब आठ करोड़ की अनुमानित लागत आएगी।
शहर के मॉडल संस्कृति सेठ किरोड़ीमल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नया स्कूल भवन बनकर तैयार हो चुका है। वहीं गांव कलिंगा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन करोड़ 52 लाख के बजट से नया स्कूल भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। भिवानी जिले में पांच सरकारी स्कूलों के नए भवन का निर्माण काम चल रहा है। जिसमें से कुछ स्कूलों के भवन निर्माण तो पूरे भी हो चुके हैं वहीं उन्हें अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। नए शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों की नए परिसर में ही कक्षाओं का संचालन भी संभव होगा।
विज्ञापन

गांव घुसकानी में 27 लाख 73 हजार के बजट से नए भवन की चहारदीवारी का काम चल रहा है। जबकि घुसकानी के सरकारी स्कूल का नया भवन एक करोड़ एक लाख की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। इसी तरह सवा तीन करोड़ के बजट से शहर के सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। जिसमें नए शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों की कक्षाएं लगना आरंभ हो जाएंगी। वहीं यहां तैयार की गई नई लैब के अंदर विद्यार्थी विज्ञान के नए प्रयोग भी कर पाएंगे।
इसी तरह लोहड़ के पीएमश्री स्कूल का नया भवन भी तैयार हो चुका है। इसकी चहारदीवारी निर्माण का काम भी पूरा हो गया है। इसमें भी नए सत्र से ही कक्षाएं आरंभ होंगी। बहल और कलिंगा में भी सरकारी स्कूलों का नया भवन निर्माण का काम चल रहा है। जिसे नए शिक्षा सत्र से पहले पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

इन गांवों के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे खुद के नए भवन
गांव बापोड़ा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में तीन करोड़ 12 लाख के बजट से स्कूल का नया भवन तैयार कराया जाएगा। इसी तरह बापोड़ा में ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भी एक करोड़ 17 लाख के बजट से नया भवन मिलेगा। फिलहाल पुराना स्कूल भवन जर्जर है और बारिश के दिनों में जलभराव भी होता है। बापोड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 49 लाख के बजट से चहारदीवारी का काम भी होगा। गांव सिरसा घोघड़ा के प्राइमरी स्कूल का भवन एक करोड़ 93 लाख से बनेगा। गांव कायला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का नया भवन एक करोड़ सात लाख रुपये से तैयार होगा। गांव कायला के ही राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के लिए भी एक करोड़ दो लाख के बजट से अलग नया भवन तैयार होगा। नवा राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 45 लाख से चहारदीवारी कराई जाएगी।

आठ जर्जरहाल सरकारी स्कूलों की भी हुई पहचान, जल्द तैयार होंगे एस्टीमेट
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में आठ जर्जरहाल सरकारी स्कूलों की भी पहचान की गई है, जिन्हें नए स्कूल भवन की दरकार है। इन जर्जरहाल स्कूलों में नए भवन निर्माण के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार कराए जाएंगे। जिन्हें मंजूरी के लिए मुख्यालय को भी भेजा जाएगा। करीब आठ करोड़ संभावित बजट के इन मसौदों को शिक्षा निदेशालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

जिले में जर्जरहाल सरकारी स्कूल भवनों की जगह नए भवन तैयार कराए जा रहे हैं, इसमें से दो से तीन सरकारी स्कूलों के नए भवन बनकर भी तैयार हो चुके हैं, जिनकी अलग से चहारदीवारी भी कराई गई है। इन स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से बच्चों की कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। ये भवन तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इन स्कूलों के भवन निर्माण व चहारदीवारी का बजट मंजूर हुआ था। जबकि नए स्कूल भवन बनाए जाने के एस्टीमेट भी जल्द तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-दत्तात्रेय, एसडीई राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें