फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ईंट-भट्ठा मजदूर की पेड़ से टकराई बाइक, मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव पुर सिवाड़ा मार्ग पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद सड़क हादसे में गंभीर घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसा शनिवार देर रात आठ बजे हुई। पुलिस ने शव का रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दिए बयान में जींद के मालवी गांव निवासी चंदू ने बताया कि वह सफाई कर्मचारी है। उसके तीन लड़के और दो लड़की हैं। उसका सबसे छोटा बेटा 20 वर्षीय अमन जीताखेड़ी ईंट-भट्ठे पर काम करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक पर गांव पुर होते हुए घर लौट रहा था। जब वह पुर गांव के समीप पहुंचा तो अचानक ही सड़क पर एक लावारिस पशु आगे आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में अमन की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 पर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और अमन को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतक के पिता चंदू के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें