फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फाइनेंसर का संदिग्ध हालात में शव मिला

Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 मृतक कृष्ण का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। फाइनेंसर का उसके कार्यालय में संदिग्ध हालात में शव मिला। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान न्यू भारत नगर निवासी कृष्ण (40) के रूप में हुई है। औद्योगिक थाना में पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता के बयान पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर षडयंत्र के तहत हत्या करने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सरिता ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। उसका पति का फाइनेंस का काम था। जबकि उनका कृष्ण की बहन कौशल्या व बहन का पति राजबीर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। करीब छह साल पहले उसके पति को पिंकी नाम की महिला ने अपने चंगुल में फंसा लिया। उक्त महिला उसके पति को नशीली दवाइयां देती थी। जब वह पति के ऑफिस में गई तो उसके पति व पिंकी ने नशा कर रखा था। उसके पति ने बताया कि पिंकी, कौशल्या व राजबीर के साथ मिली हुई है। पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ के कारण ही उसके पति की मौत हुई है। पत्नी के बयान पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
सोशल मीडिया पर कृष्ण का जज साहब के नाम लिखा हुआ खत वायरल
सोशल मीडिया पर कृष्ण का जज साहब के नाम लिखे हुए खत की फोटो भी वायरल हुई है, जिसमें कृष्ण ने जज साहब को पिंकी व उसके अन्य साथियों से जान का खतरा बताया। पुलिस इस खत की अभी जांच कर रही है। खत के अनुसार कृष्ण ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। वह अपनी पहली पत्नी सरिता के अलावा दूसरी पत्नी पिंकी के साथ अपने ऑफिस में ही रहता था। उसने बताया कि पिंकी उसके ऑफिस में नशीला पदार्थ लाती और उसको खिलाती थी। इसके अलावा छुपके उसकी रिकॉर्डिंग भी करती थी और रिकॉर्डिग को सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देती थी। उससे रुपये की डिमांड करती थी। उसने डर के मारे कई बार उसको रुपये दिए। जिसके कारण वह आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। खत में कृष्ण ने 13, 14 अप्रैल की रात को उसकी हत्या होने की शंका जाहिर की थी। पुलिस लिखे खत के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित कार्यालय में व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी सरिता के बयान पर तीन नामजदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, लिखे खत के फोटो की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

-एसआई सुशील कुमार, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें