भिवानी। हरियाणा सरकार द्वारा 31 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश घोषित होने के मध्य नजर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही सीनियर सेकेंडरी अक्तूबर की पूरक परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 31 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश घोषित होने के बाद शिक्षा बोर्ड की 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी की संस्कृत, उर्दू एवं जैव विज्ञान विषय की परीक्षा अब 11 नवंबर को संचालित करवाई जाएगी। इस संदर्भ में परीक्षा तिथि बारे सार्वजनिक सूचना बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है।