तोशाम। पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को भाजपा कैरू, तोशाम, बापोड़ा और ईशरवाल मंडलों की बैठक हुई। भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव के मसले पर मंत्रणा की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि गांव की सरकार में ज्यादा से ज्यादा भाजपा समर्थकों को जीताने के लिए अभी से रणनीति बनाने की जरूरत है। पूर्व विधायक शशि रंजन पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए विकास कार्यों की बदौलत पंचायती राज चुनावों में पार्टी अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, जिला उपाध्यक्ष रमेश लालावास, नंदराम धानिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप तंवर, विक्की महता, राजपाल कड़वासरा, अशोक धानिया, उमेद गुज्जर, ललित शर्मा, नरेंद्र सिंह, जिले सिंह, मनोज तंवर, राजकुमार पोहकरवास, राजकुमार गोलपुरा, कृष्ण जांगड़ा, बंसी यादव, इंद्र गोलागढ़, छतरपाल लोहानी, जंगबीर, राजपाल फौजी उपस्थित रहे।