फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को भाजपा-जजपा की सरकार ने गर्त में पहुंचाया : अभय सिंह चौटाला

Mon, 16 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा हलके में ग्रामीणों को संबो​धित करते इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की ओर से 24 फरवरी को शुरू की गई परिवर्तन पदयात्रा के दूसरे चरण में परिवर्तन रथयात्रा सोमवार को हलका बवानीखेड़ा के गांव रोहणात से शुरू हुई। दुर्जनपुर, धनाना, मंढ़ाणा, बड़ेसरा और मिताथल होते हुए कलिंगा गांव में पहुंची। इस दौरान युवाओं और महिलाओं ने फूल मालाओं से अभय सिंह चौटाला का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल के बनाए हुए हरियाणा को भाजपा-जजपा की सरकार ने गर्त में पहुंचा दिया है। हर वर्ग के लोग भाजपा-जजपा सरकार से बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि नरमे और कपास की खेती करने वाले किसानों की फसलों को गुलाबी सुंडी ने बर्बाद कर दिया। आज हर वर्ग के लोग इस जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार को बदलना चाहते हैं और चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली इनेलो पार्टी की सरकार बनाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी कहते थे कि यह पदयात्रा चार दिन भी नहीं चल पाएगी और 40 किमी भी नहीं चल पाएंगे। हमने 6 महीने 11 दिन की पदयात्रा की और 4 हजार किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए 90 हलकों के 2 हजार से ऊपर गांव, कस्बे और शहर कवर किए थे और लोगों को देश और प्रदेश के मौजूदा हालातों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें