फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला परिषद की चेयरपर्सन बनी अनीता मलिक

विज्ञापन
जिला परिषद की चेयरपर्सन बनने पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ खुशी मनाती अनिता मलिक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण के गढ़ से भाजपा समर्थित अनीता बनी जिला परिषद की चेयरपर्सन
विज्ञापन

फोटो: 05,06
- बैठक में मौजूद 19 पार्षदों ने सर्वसम्मति से लगाई अनीता मलिक व सुनीता के नाम पर मुहर
- कृषि मंत्री आवास पर सुबह पीया चाय-पानी, बैठक में मात्र आधे घंटे में ही हो गया चेयरपर्सन कुर्सी का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण के गढ़ से भाजपा समर्थित अनीता जिला परिषद की चेयरपर्सन बनी हैं। मात्र आधा से पौना घंटे की बैठक में ही जिला परिषद चेयरपर्सन की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका फैसला हो गया। जिला परिषद की सियासत में सत्ता पक्ष की भागीदारी रही। जिला परिषद चेयरपर्सन चुनावी बैठक से ठीक पहले कृषि मंत्री आवास पर भी 18 से 19 पार्षदों ने चाय-पानी पिया। इसके बाद पार्षद बैठक में पहुुंचे।
पहली बार जिला परिषद में चेयरपर्सन व उपप्रधान चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। तोशाम क्षेत्र के वार्ड 12 से अनीता मलिक को जिला परिषद की चेयरपर्सन सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि वार्ड 19 से जिला परिषद पार्षद को सुनीता कुमारी को उप प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

भिवानी जिला परिषद में चुनाव के 54 दिन बाद चेयरपर्सन के भाग्य का फैसला हुआ। जिला परिषद की सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनी अनीता मलिक तोशाम क्षेत्र के वार्ड 12 से महिला जिला पार्षद हैं। अनीता के पति राकेश मलिक भी बीजेपी में थे। उनकी 21 फरवरी 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राकेश मलिक भी बीजेपी की राजनीति में सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे, क्योंकि उन्होंने एक मार्च को तोशाम में बीजेपी की बड़ी रैली रखी थी, मगर दस दिन पहले ही उनकी हत्या हो गई थी। इसके बाद उनकी राजनीतिक विरासत उनकी पत्नी अनीता मलिक व दो छोटे भाईयों कृष्ण मलिक व जोगेंद्र मलिक के कंधों पर आ गई। अनीता का देवर कृष्ण मलिक खानक में क्रॅशर एसोसिएशन का प्रधान है, जबकि दूसरा देवर जोगेंद्र मलिक तोशाम व्यापार मंडल के प्रधान हैं। जबकि हत्या के समय राकेश मलिक तोशाम व्यापार मंडल के प्रधान थे। अनीता के पति राकेश मलिक की हत्या में किरण चौधरी का नाम भी उछला था। इसी वजह से कांग्रेस नेता और बीजेपी समर्थित मलिक परिवार के बीच की खाई बढ़ गई। किरण के गढ़ से अनीता मलिक अब जिला परिषद की चेयरपर्सन चुनी गई हैं। इससे कांग्रेस नेता किरण के गढ़ तोशाम में अनीता की वजह से बीजेपी का वजूद भी बढ़ा है और पार्टी इसी पैठ को अब आगामी विधानसभा चुनावों में और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश भी करेगी।
--
पहली बैठक में चुनाव होने से अधिकारियों ने ली राहत की सांस
पंचायत भवन के जिला परिषद हाल में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर शुक्रवार को पहली बैठक हुई। पहली बैठक में ही चेयरपर्सन और उपप्रधान का चुनाव संपन्न होने से अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। चुनाव के दौरान पंचायत भवन परिसर में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा वहीं बैठक हाल के बाहर समर्थक भी जुटे।
--
वार्ड सात से उषा किरण, 20 से महेंद्र कुडल रहे गैर हाजिर
जिला परिषद चेयरपर्सन चुनावी बैठक में वार्ड सात से उषा किरण व वार्ड 20 से महेंद्र कुडल गैर हाजिर रहे। जबकि वार्ड 17 से सुनील देवी का प्रतिनिधि बैठक खत्म होने के बाद वहां पहुंचा। उसकी भी चेयरपर्सन के नाम पर बाद में सहमति जताई गई। लेकिन बैठक में 19 पार्षदों के बहुमत ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया था।
--
किंग मेकर की भूमिका में रहे कृषि मंत्री
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल जिला परिषद की चेयरपर्सन पर सहमति बनाने में किंग मेकर की भूमिका में रहे। जिला परिषद चुनावी रुझान आने के बाद ही उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पार्षदों के साथ चाय-पानी कर नब्ज टटोली थी, जिसके बाद वे इस मामले में लगातार जुड़े रहे और आखिरकार फैसले के ठीक पहले भी उन्होंने सभी जिला पार्षदों के साथ अपने आवास पर चाय के बहाने सर्वसम्मति बना दी। यही वजह रही कि बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने बिना किसी झिझक व देरी के अनीता व सुनीता के नाम पर अपनी सहमति जता दी।
--
बिना भेदभाव करेंगे समान विकास
अनीता मलिक ने चेयरपर्सन बनने के बाद कहा कि बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर समान विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हकों की आवाज उठानी चाहिए। अनीता मलिक ने सभी पार्षदों व अधिकारियों का आभार जताया वहीं उन्होंने अपने चुनावी वायदे पूरे करने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन

--
भिवानी जिला परिषद में छह करोड़पति
भिवानी जिला परिषद के 22 वार्डों में छह वार्डों के पार्षद करोड़पति परिवार से हैं। वार्ड तीन से पूनम जिसकी संपत्ति एक करोड़ छह लाख 50 हजार है। वार्ड छह के जिला पार्षद अभिषेक की संपत्ति तीन करोड़ 41 लाख 80 हजार है। इसी तरह वार्ड 12 से जिला पार्षद अनीता मलिक की संपत्ति तीन करोड़ 98 लाख 45 हजार है। वार्ड 17 से जिला पार्षद सुनील की संपत्ति एक करोड़ 43 लाख 71 हजार है। वार्ड 18 से जिला पार्षद रवींद्र मंढौली की संपत्ति दो करोड़ 32 लाख 30 हजार है। वार्ड 22 से जिला पार्षद मुकेश कुमार की संपत्ति सबसे अधिक छह करोड़ 89 लाख 68 हजार रुपये है।
--
वार्ड जिला पार्षद श्रेणी उम्र शिक्षा संपत्ति
01 कृष्ण कुमार एससी 55 12वी 602200
02 राहुल मुंढाल सामान्य 30 12वीं 189590
03 पूनम महिला 34 10वीं 10650000
04 रुपेंद्र सामान्य 42 12वीं 201000
05 प्रीति महिला 26 12वीं 553068
06 अभिषेक पहाड़ी सामान्य 30 10वी 34180000
07 उषा किरण महिला 62 10वीं 265000
08 शीला एससी महिला 47 10वी 1300000
09 अमित कुमार सामान्य 39 10वीं 5500000
10 सुमेश एससी 39 12वीं 1010000
11 राजबाल एससी महिला 34 10वीं 415000
12 अनीता मलिक महिला 44 10वी 39845434
13 राज सिंह एससी- 58- 8वीं 168700
14 रामनिवास बीसीए 60 10वीं 5930000
15 श्वेता कैरू महिला 23 स्नातक 6000
16 नरेंद्र देवराला सामान्य 36 स्नातक 346827
17 सुनील देवी महिला 36 10वीं 14371150
18 रवींद्र मंढौली सामान्य 37 स्नातकोत्तर 23230000
19 सुनीता कुमारी महिला 36 10वीं 2600116
20 महेंद्र कुडल सामान्य 41 12वीं 3405818
21 मंजू कुमारी बीसीए 32 बीए,बीएड 3631146
22 मुकेश कुमार सामान्य 48 स्नातक 68968463
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें