फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरण की बेटी बनी वायुसेना में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बीरण की प्रतिभा फौगाट बनी भारतीय वायुसेना में अधिकारी, लड़कियों के लिए आईकान बनी है। प्रतिभा फौगाट ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर भारतीय वायुसेना में एक अधिकारी के रूप में प्रवेश किया। जोधपुर में वायुसेना केंद्रीय विद्यालय नंबर दो से 12वीं की पढ़ाई की। साथ ही वह वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला चैंपियन रही। सीनियर विंग वायुसेना एनसीसी में प्रथम स्थान पर रही है। प्रतिभा की मां सुनिता देवी एवं पिता राज नरेंद्र फौगाट वायुसेना में कार्यरत अधिकारी हैं। प्रतिभा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता सहित दादी और दादा स्वर्गीय रिसलदार दुलीचंद , नाना स्वर्गीय चौधरी प्रताप सिंह भूतपूर्व सरपंच लेघां व नानी, ताऊ राजबीर पहलवान, मामा सोमबीर सिंह एडवोकेट आदि को दिया। प्रतिभा की 11 जुलाई से एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें