कार्यक्रम में मौजूद संत और श्रद्धालु।
भिवानी। बाबा जीतनाथ के समाधि स्थल लठिया वाली जोहड़ी पालुवास में 11 जून को बाबा बिजेंद्र नाथ पंचतत्व में विलीन हो गए। इनका तिया कार्यक्रम किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों साधु संत और श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अखाड़ा जोगीवाला के महंत वेदनाथ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कांग्रेस नेता नरेश तंवर जीएम ने बताया कि बाबा लठिया वाली जोहड़ी पालुवास भिवानी का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां पर आस-पास की हजारों औरतें गोपिका स्नान के लिए इस तीर्थ पर आती है, और श्रद्धा से डुबकी लगा कर अपनी मनोकामना पूर्ण करती है। यह स्थल बाबा जीतनाथ की तपोभूमि रहा है और गांव पालुवास अनेक साधु संतों की तपोभूमि रहा है। इस अवसर पर सरपंच रणबीर फौजी, पूर्व सरपंच नरेश तंवर, सेवक ओमी सिंह, उदय सिंह, जगदीश सिंह मौजूद रहे। संवाद