फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी की नूपुर श्योराण क्वार्टर फाइनल में 4-1 से विजयी

Thu, 11 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नुपूर।
विज्ञापन
भिवानी। इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की बेटी नूपुर श्योराण ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जेबकिस्तान की मुक्केबाज को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की है। प्रशिक्षक संजय ने बताया कि बुधवार शाम नूपुर का मुकाबला 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में हुआ जिसमें उन्होंने अपने तकनीकी कौशल और मजबूती का परिचय देते हुए जीत हासिल की। नूपुर शहर की हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी हैं। अकादमी महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि अकादमी से दो खिलाड़ी, नूपुर और पूजा, विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक की दावेदार हैं और पूरी तैयारी के साथ मुकाबलों में उतरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें