फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत - मृतका के परिजनों ने लगाए दहेज हत्या के आरोप, पति, सास, चाचा व मामा के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस भिवानी। घरेलू कलह के चलते गांव कितलाना में एक महिला को उसी के पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया और फिर पत्नी को लेकर खुद ही जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गया। वारदात जिले के गांव कितलाना में सोमवार रात को हुई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज के लिए ही हत्या करने के आरोप लगाए। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के अलावा सास, चाचा व मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और वारदात की जानकारी जुटाई। आरोपी कितना 89 कितलाना वासी मुकेश ने अपनी पत्नी रितु की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें