मृतक के परिजनों ने बताया कि निखिल कंस्ट्रकशन का काम करता था। इससे पहले वह कभी भी जिम में नहीं गया था। जबकि उसकी चिन्नू के साथ करीब दस माह पहले ही दोस्ती हुई थी। वीरवार शाम को निखिल अपने दोस्त चिन्नू के साथ जिम गया था। जिम में चिन्नू ने उसे प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट दिया और निखिल को बताया कि यह खाने के बाद उसे मन में मचलाहट होगी व उल्टी करने का मन करेगा। घर आने के बाद निखिल के साथ सब कुछ ज्यो का त्यो हुआ। यह बाद मरने से पहले निखिल ने अपने पिता को बताई।
10 माह पहले हुई थी निखिल की शादी
मृतक का परिजन राकेश, शुभम इत्यादि ने बताया कि निखिल तीन भाई-बहन थे। इनमें से निखिल की छोटी बहन की करीब पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा भाई को उसके चाचा ने गोद पर ले रखा है। निखिल की करीब दस माह पहले ही शादी हुई थी और उसकी अभी कोई संतान भी पैदा नहीं हुई है। जबकि उसके पिता लकवाग्रस्त है। निखिल कंस्ट्रकशन का काम करता था और घर में आर्थिक रूप से माता-पिता का इकलौता सहारा था। लेकिन, इस घटना ने माता-पिता से उनकी आंखों का तारा के साथ-साथ एकलौता सहारा भी छीन लिया। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच की मांग की है।
पुलिस को सराय चौपटा निवासी एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम कार्रवाई मृतक के पिता सत्यनारायण के बयान पर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में युवा बिना किसी डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह के सप्लीमेंट या स्टेरॉयड लेना शुरू कर देते है। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। युवाओं से अपील है कि वे पौष्टिक आहार का सेवन करें और प्राकृतिक खाद्य सामग्री को ही प्राथमिकता दें।- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।