भिवानी। बिट्स इंटरनेशनल स्कूल में 18 से 20 अक्तूबर को हरियाणा कप कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भिवानी जिला की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं सिरसा टीम दूसरे नंबर पर व हिसार की टीम तीसरे नंबर पर रही है।
टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जगदीश हिसार को चुना गया। वहीं महिलाओं के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी अंजली भिवानी को चुना गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल उनमें आत्मविश्वास और साहस विकसित करने में मदद करते हैं। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह खेल लड़कियों को विशेष रूप से खेलना चाहिए ताकि वह अपनी आत्म सुरक्षा स्वयं कर सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्लेसमेंट अधिकारी जगदीप शर्मा, अनिल रोहिल्ला व प्रदीप अरोड़ा ने शिरकत की।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणम
टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. प्रवीण गहलोत ने बताया कि इस टूर्नामेंट में लड़कों के वर्ग में हेमांश भिवानी, नक्शय महेंद्रगढ़, सुजल हिसार, अपैक्स भिवानी, विनायक रेवाड़ी, निलेश भिवानी, कार्तिक झज्जर, हर्षित गहलोत भिवानी, दीक्षांत भिवानी, आदित्य सिरसा, अंशुमान रेवाड़ी, राम भिवानी, सुशील भिवानी, सुनील हिसार ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह विवियन भिवानी, रिहान अंबाला, मानव हिसार, मयंक झज्जर, जतिन झज्जर, रिहान भिवानी, धीरज भिवानी, रोहित हिसार, गुरवंदर सिरसा, आदित्य सिरसा, सुमित भिवानी, नवनीत सिरसा, हर्ष हिसार, नसीब भिवानी ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीते। ईशान हिसार, सौरभ भिवानी, तनिष्क भिवानी, परमांश भिवानी, मॉनिक भिवानी, रोहित हिसार, यशस्वी भिवानी, कपिश भिवानी, इमरान अंबाला, अभिमन्यु सिरसा, द्वारका सिरसा, आकाश रिवाड़ी, दीपांशु रेवाड़ी, राघव रेवाड़ी, आशीष सिरसा, रोहन भिवानी, अप्रजोत सिरसा, मोहम्मद दाऊद अंबाला , जतिन भिवानी व जतिन हिसार ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं लड़कियों के वर्ग में अवनी भिवानी, कर्णिका भिवानी, पालक महेंद्रगढ़, वंदना महेंद्रगढ़, आराध्या हिसार, सानवी भिवानी, कुदरत सिरसा, सलोनी हिसार, खुशी अंबाला, वैष्णवी अंबाला, काजल अंबाला, करुणा भिवानी, मिनाक्षी हिसार, अंजली भिवानी ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते और जन्नत हिसार, हर्षिका भिवानी, पूनम सिरसा, कोमल भिवानी, हरणूर सिरसा, अनन्या भिवानी, मन्नत भिवानी, मन्नत अंबाला, सुनैना सिरसा, सिमरन भिवानी, सुनैना भिवानी ने अपने-अपने वर्गों में रजत पदक जीता। वहीं पूर्वी भिवानी, तन्या भिवानी, सिमरन सिरसा, सोनाक्षी भिवानी, लविका भिवानी, प्रांजल भिवानी, ज्योति सिरसा, मायरा भिवानी, जन्नत सिरसा, युविका महेंद्रगढ़, भव्या गहलोत भिवानी, नंदिनी सिरसा, नेहा सिरसा, देवी सिरसा ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक जीते।