फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रतियोगिता में पहला मैच महाबीर इंडियन व दूसरा मैच छोटी काशी की टीम ने जीता

Mon, 10 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित जी लिट्रा ग्राउंड में पहला भिवानी टी-20 चैलेंजर्स क्रिकेट कप का आयोजन किया जा र
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा तराशने के उद्देश्य से आईपीएल की तर्ज पर स्थानीय हांसी रोड स्थित जी लिट्रा ग्राउंड में पहला भिवानी टी-20 चैलेंजर्स क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच महाबीर इंडियन व दूसरा मैच छोटी काशी की टीम ने जीता।
विज्ञापन

सात जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले इस क्रिकेट कप का आयोजन नरेश कोच तिगड़ाना, कृष्ण जोंटी, संजय ताऊ बापोड़ा, सतीश परमार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से 8 टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट कप के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक नरेश कोच तिगड़ाना ने बताया कि क्रिकेट कप के विजेता को 5 लाख तो द्वितीय को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ दि सीरिज को 51 हजार, मैन ऑफ द मैच को 5100, बेस्ट बैस्टमैन को 10 हजार, बेस्ट बॉलर को 10 हजार तथा बेस्ट फिल्डर को 10 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 दिवसीय भिवानी टी-20 चैलेंजर्स क्रिकेट कप के दूसरे दिन शनिवार को देर रात तक मुकाबले चलते रहे। इस दौरान पहला मुकाबला तिगडाना व महाबीर इंडियन के बीच हुआ। तिगड़ाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। नरेश तंवर कप्तान 71 रन पर नॉट आउट रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाबीर इंडियन ने 15.2 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मिनी दांगी 61 और नीरज शर्मा ने 47 रन बनाकर नाॅट आउट रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा मैच छोटी काशी फिटर्स व भिवानी टाइगर्स के बीच हुआ। छोटी काशी ने 156 रन बनाए, जिसमें 72 रन रवि ने बनाए। भिवानी टाइगर्स की टीम 118 रन ही बनाई तथा छोटी काशी 38 रन से मैच जीत गई। इस मैच में बेस्ट प्लेयर को खिताब रवि के नाम रहा। उन्होंने बताया कि इस मैच में समाजसेवी सुंदर व दिनेश ठेकेदार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें