फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने किया एसआईटी का गठन

Sat, 03 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। अब इस मामले की जांच तोशाम डीएसपी दिलीप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी करेगी। बवानीखेड़ा क्षेत्र में दो युवकों ने गांव की ही युवती का दुष्कर्म करने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद गाड़ी में शव डालकर हिसार क्षेत्र की डाबड़ा नहर में डाल दिया था। हिसार पुलिस ने युवती का शव बरामद किया था, वहीं भिवानी पुलिस ने भी इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की 16 जुलाई को दो युवकों ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। वहीं, युवती की काॅल डिटेल खंगालने से पता चला कि दोनों ही युवकों के संपर्क में युवती थी। इसके बाद गाड़ी में शव को डालकर हिसार के डाबड़ा नहर में शव को खुर्दबुर्द कर दिया गया था। हालांकि पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद कर चुकी है। वहीं, परिजनों की मांग पर इस मामले में अब तोशाम डीएसपी दिलीप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इसमें पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं में जांच कर अन्य की भूमिका को भी खंगालेगी।

पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी मदद
तोशाम डीएसपी दिलीप सिंह ने शुक्रवार को भिवानी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस मामले को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने इस मामले की विस्तृत जानकारी और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के बारे में भी कहा। उन्होंने संबंधित विभाग को जरूरी दस्तावेज भेज दिए हैं, जिसके बाद पीड़ित परिवार को जल्द ही मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें