फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों से कमी से लड़खड़ाई परिवहन व्यवस्था

Fri, 11 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
बसों की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फूंकी गई नौ बसें और 24 बसों में तोड़फोड़ के बाद अब यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण कई रूट बंद कर दिए गए है तो अनेक रूटों पर बस सेवा कम कर दी गई है। यहां तक की सिटी बस सेवा में भी भी कटौती की गई है। भिवानी डिपो से 12 बसें तोशाम सब डिपो में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भेजी गई है। बसों की कमी का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है और लोगों अनेक रूटों पर जाने के लिए परेशान है।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के तोशाम सब डिपो में आठ बसों को पूरी तरह जला दिया गया। 24 बसों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं भिवानी डिपो की एक बस को महम में जला दिया गया। जली व क्षतिग्रस्त बसों को अब वर्कशॉप में रखा गया है। बसों के जलने का खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। अनेक रूटों पर बस सेवा बंद हो गई है कि तो अधिकतर लोकल रूटों पर भी बसों के राउंड में कटौती की गई है। 20 प्रतिशत तक लोकल रूटों में कमी की गई है। जिस कारण यात्री परेशान है और बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

सिटी बस हुई कम
शहर में आमजन के लिए चार सिटी बसें चलाई गई थी। बस स्टैंड से दादरी गेट, अनाजमंडी, दिनोद गेट से रेलवे स्टेशन का मार्ग पहले ही बंद कर दिया गया था। अब तीन सिटी बसों में से एक बस को तोशाम सब डिपो भेजा गया है। जिसे अब तोशाम-गुड़गांव चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर अब नहीं चल रही बसें
* भिवानी से रोहतक वाया अचीना ताल
* भिवानी से हिसार वाया तोशाम
* ढाणीमाहू से तोशाम
नोट: तोशाम सब डिपो के तहत कुछ अन्य रूटों पर भी बसें नहीं चल रही।

ये रूट हुए प्रभावित
* भिवानी से रोहतक
* भिवानी से हिसार
* भिवानी से जींद
* भिवानी से गोहाना
* भिवानी से तोशाम
* भिवानी से दादरी

चंडीगढ़, पंचकूला जाने के लिए उमड़ रही भीड़
रेलवे प्रशासन ने चंडीगढ़ और अन्य लंबे रूटों की कुछ ट्रेनें बंद कर रखी है। ट्रेनें बंद होने से लोग अब रोडवेज पर ही निर्भर है। चंडीगढ़ के लिए सुबह साढ़े चार और पांच बजे बस जाती है। इन बसों में भारी भीड़ उमड़ रही है। बसें भिवानी से ही ओवरलोड चल रही है, ऐसे में रास्ते के यात्रियों के लिए तो जगह ही नहीं। ट्रेनें रद होने से रोडवेज यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बसों की कमी के कारण रोडवेज प्रशासन चाहकर भी इन रूटों पर अतिरिक्त बसें नहीं चला पा रहा है ।


भिवानी डिपो से 12 बसें तोशाम सब डिपो पर भेजी गई है। एक सिटी बस भी गई है। जिस कारण लगभग सभी लोकल रूटों पर बस सेवा थोड़ी प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त बसों को जल्द ठीक करवाया जा रहा है ताकि बस सेवा पहले की तरह सुचारू हो सके।
विज्ञापन

महा सिंह ग्रेवाल, ड्यूटी इंस्पेक्टर, भिवानी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें