भिवानी में सितंबर स्कूली टेस्ट में कम अंक आने पर माता-पिता ने किशोर को डांटा तो बच्चा घर से लापता हो गया। अब पुलिस और परिजन बच्चे को तलाश रहे हैं।
मामला 13 अक्तूबर का है। मूलरूप से यूपी के हरदोई जिले के गांव सुखनखेड़ा वासी श्यामा अपने परिवार के साथ चिरंजीव कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। उसका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का अनूप 13 अक्तूबर की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश के बाद इसकी सूचना टीआईटी चौकी में दी। पुलिस को दी शिकायत में श्यामा कुमार ने बताया कि उसका 17 वर्षीय लड़का अनूप टीआईटी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल के सितंबर टेस्ट में उसके कम अंक आए तो उसे समझाया था। पत्नी ने थोड़ा डांट दिया था। मगर वह अचानक घर से लापता हो गया। काफी तलाश की मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मामले में टीआईटी चौकी से जांच अधिकारी एचसी मनोज ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।