फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा

Wed, 13 Jul 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
‌भिवानी के चरखी दादरी। में चरखी दरवाजा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटकी मिली। शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरखी दरवाजा निवासी महिला राजबाला की संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। बच्चे स्कूल में गए हुए थे। जब बच्चे स्कूल से वापस घर लौटे तो महिला का शव फंदे से झूल रहा था। बच्चों ने फोन कर अपने पिता को इसकी सूचना दी। महिला का पति उसी समय घर पहुंचा तथा पुलिस को सूचित किया। शहर पुलिस एएसआई सूरज मौके पर पहुंचे तथा शव को फंदे से नीचे उतवाया। शहर पुलिस थाना प्रभारी भूदेव सिंह ने  बताया कि महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें